Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने एक बार फिर लगाया अभिषेक बजाज की परवरिश पर लांछन, घर में खड़ा हुआ नया बवाल

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Slams Abhishek Bajaj Upbringing: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि इस बार फिर से फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज की परवरिश पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Slams Abhishek Bajaj Upbringing: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। कब कौन एक-दूजे से लड़ पड़ते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और उनकी परवरिश पर पहले जहां कुनिका सदानंद और अमाल मलिक ने उंगली उठाई थी। वहीं अब फरहाना भट्ट ने भी अभिषेक बजाज की परवरिश को 'गंदी' कहा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच झगड़ा हो गया और इस झगड़े में एक्टर की एक बात से फरहाना भट्ट बुरी तरह भड़क गईं।

bigg boss 19 (96)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की लाइव फीड से मिले अपडेट के मुताबिक, घर में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट का झगड़ा हो गया था। ऐसे में अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट से कहा कि यहां बैठ जा। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं बैठूंगी। वहीं अभिषेक बजाज ने आगे कह दिया 'तो लेट जा....।' अभिषेक बजाज की ये बात फरहाना भट्ट को जरा भी अच्छी नहीं लगी। उन्होंने झगड़े में एक्टर की बहन को घसीटते हुए कहा कि अपनी बहन से भी ऐसे ही कहता है क्या। इतना ही नहीं, फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल और नीलम गिरी के सामने भी अभिषेक बजाज पर भड़ास निकाली, साथ ही ये कहा कि ऐसे कोई किसी लड़की को कैसे बोल सकता है कि लेट जा।

End of Feed