'उसने नंबर मांगा...'- अमाल मलिक संग रिलेशनशिप की खबरों पर मालती चाहर ने बताया सच, बोलीं- अब मैं पछता रही हूं...

Bigg Boss 19 Malti Chahar Open Up On Relationship Rumors With Amaal Mallik: 'बिग बॉस 19' के दौरान अमाल मलिक और मालती चाहर का नाम एक-दूजे से खूब जुड़ा था। लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब इस मामले पर मालती चाहर ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 19 Malti Chahar Open Up On Relationship Rumors With Amaal Mallik: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली मालती चाहर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। मालती चाहर बीते कुछ दिनों से अपने एक इंटरव्यू के लिए खूब चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने बचपन के ट्रॉमा को साझा किया था। लेकिन हाल ही में मालती चाहर अपने इंटरव्यू के लिए नहीं बल्कि एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक से जुड़ा जिक्र किया है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' के दौरान लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं थी कि मालती चाहर (Malti Chahar) ही अमाल मलिक की मिस्ट्री गर्ल है। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें भी सामने आई थीं। लेकिन अब इस मामले पर मालती चाहर ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है।

malti chahar on amaal mallik

फोटो क्रेडिट- मालती चाहर इंस्टाग्राम, अमाल मलिक यू-ट्यूब

मालती चाहर (Malti Chahar) ने एक्स पर शेयर किये गए ट्वीट में बताया कि वह और अमाल मलिक कभी भी किसी भी रिलेशनशिप में नहीं थे। मालती चाहर ने अमाल मलिक के साथ उनका नाम जोड़ने पर नाराजगी जाहिर की। मालती ने ट्वीट में लिखा, "एक बार मैं सभी को ये साफ कर देती हूं। अमाल मलिक और मेरा कोई रिलेशनशिप नहीं था, किसी भी तरह का 'शिप' नहीं था। उसने मेरा नंबरमांगा और हम केवल एक बार ही मिले थे। हमने बात की और कुछ निजी चीजें साझा की थीं। उसके बाद हम केवल फोन पर ही एक-दूजे से जुड़े रहे, बस इतना ही। हमारे बीच कभी भी कुछ भी नहीं था। शो में जब मैंने कहा था कि 'बाहर की बात नहीं करेंगे', तब मेरा मतलब था कि मैं कोई निजी बातें साझा नहीं करूंगी। ये अमाल के लिए अपमानजनक होता शो पर किसी भी तरह का मुद्दा बनाना और ये बताना कि मैं उसे इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं और मेरे बारे में गलत बातें कर रही हूं। जो कि मैंने बिग बॉस के घर के बाहर आने के बाद देखा।"

End of Feed