Bigg Boss 19 Elimination: 'वीकेंड का वार' में इस हसीना को बाहर का रास्ता दिखाएंगे सलमान खान, सामने आया नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2025, 08:21 AM IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Elimination: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इस हफ्ते वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की छुट्टी होने वाली है। कंटेस्टेंट का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Elimination: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी शो से कोई वीडियो वायरल हो जा जाता है, तो कभी किसी कंटेस्टेंट का बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता है। सलमान खान के इस शो का सबसे खास हिस्सा है वीकेंड का वार जिसमें हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। अब इस बार वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की छुट्टी होने वाली है, जिसको लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते शो से कौन बाहर जा रहा है।

Bigg Boss 19 Elimination

Image Source: Bigg Boss 19 Show

इस कंटेस्टेंट का होगा एलिमिनेशन

सलमान खान अपने शो बिग बॉस 19 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कोई बयान या वीडियो नहीं बल्कि एक कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन की न्यूज है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। The Khabri के मुताबिक इस हफ्ते सलमान खान के शो से कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) बाहर होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस कुनिका सदानंद के फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में अभी इसको लेकर अधिकारिक खबर सामने आनी बाकी है।

End of Feed