टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, शहबाज को बताया 'चमचा', बोले- मैं ऑप्शन भी नहीं देता और...

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Amaal Mallik And Shehbaz Badesha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने अमाल मलिक को तो जमकर लताड़ा ही, साथ ही शहबाज बडेशा को 'चमचा' भी कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Amaal Mallik And Shehbaz Badesha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इन दिनों में कंटेस्टेंट्स भी अपना पुरजोर लगाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह एक बार फिर से सलमान खान ने होस्ट की गद्दी संभाल ली है। वहीं उन्होंने शो में कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अमाल की धमकी पर तो उन्हें फटकार लगाई ही, साथ ही शहबाज बडेशा को उनका चमचा भी कहा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान ने "बिग बॉस 19' में अमाल मलिक का मालती चाहर के प्रति बर्ताव को भी गलत ठहराया। उन्होंने कहा, "मालती की ओर तुम्हारा बर्ताव बहुत ही अपमानजनक था। आप मजबूत लोगों से टकराओगे नहीं। बस उनकी पीठ पीछे उनकी जमकर बुराइयां करते हो। गौरव, प्रणित और फरहाना को आपने सामने से कभी फेस नहीं किया।" सलमान खान की बातें सुनकर अमाल मलिक ने जवाब दिया, "ऐसा हो ही नहीं सकता।" वहीं सलमान खान ने लताड़ते हुए कहा, "सुनना है तो सुनो, वरना मैं चुप बैठ जाता हूं।" सलमान खान का तेवर देख अमाल मलिक ने सिर झुका लिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को फटकारते हुए सलमान खान ने आगे लिखा, "कई बार आपके पंगे हो जाते हैं, आपके एक दोस्त की वजह से वो है शहबाज। शहबाज आपको अभी तक एहसास नहीं हुआ है कि आप इसे लेकर कितने पजेसिव हो चुके हैं। जब से आप घर में आए हैं, आप सिर्फ चमचा बनकर रह गए हैं। जो हंगामा आप लोगों ने किया था कि बिग बॉस गलत हैं, मैं यहां होता तो मुख्य द्वार खुलवा देता और ऑप्शन भी नहीं देता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article