Exclusive: बिग बॉस के जाल में फंसने वाले हैं दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा!! एक्ट्रेस ने खोली सच्चाई

Bigg Boss 19 : टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम अक्सर बिग बॉस के लिए सामने आता है। हर सीजन के साथ ये कहा जाता है कि दिव्यांका शो का हिस्सा बनेगी। अब बिग बॉस 19 को लेकर भी ये खबरें सामने आ रही है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 19 : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) लेकर आ रहा है। शो इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि कौन शो का हिस्सा बनेगा और किसे शो के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस 19 को लेकर टीवी की दो मशहूर हस्तियों का नाम सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठेगा जी हाँ बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है।

Divyanka Tripathi and Sharad Kelkar

Image Source: Social Media

बिग बॉस तक ने एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा( Sharad Malhotra) को बिग बॉस 19( Bigg बॉस 19) के लिए संपर्क किया गया है और उनके शो में शामिल होने की संभावना है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "EXCLUSIVE: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और शरद मल्होत्रा को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। पुष्टि होने की संभावना है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है क्योंकि फैंस लंबे समय से दिव्यांका को टीवी पर देखना चाहते थे और क्या पता बिग बॉस 19 से यह सपना पूरा हो जाए।

End of Feed