Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया का विवादित शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने शो की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया जिसमें सलमान खान (Salman Khan) एक नेता के अंदाज में नजर आए। 'बिग बॉस 19' कि टैग लाइन कुछ इस प्रकार है "दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार।" ऐसे में साफ हो गया है कि 19वें सीजन का थीम राजनीति होने वाला है। अब कुछ देर पहले शो में जो ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
Image Source: Jiohotstar
शो बिग बॉस का फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने दावा किया है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट को हिस्सों में यानी पार्टियों में पहले दिन ही बाँट दिया जाएगा। दोनों टीम हर हफ्ते अपनी टीम से एक सदस्य को नेता (कैप्टन) के पद के लिए नॉमिनेट करेगी। फिर वोटिंग होगी और चुने गए प्रतियोगी उस हफ्ते के लिए 'सरकार' का गठन करेंगे। जो कैप्टन होगा वो घर को जिम्मेदारियाँ देगा और मंत्री बनाएगा जैसे किचन मिनिस्ट्री, बेडरूम मिनिस्टर और आदि। दोनों टीमों को हर हफ्ते के लिए सीक्रेट टास्क दिए जाएंगे जिससे उन्हे लग्जरी राशन मिलेगा। ऐसे में साफ हो गया है कि 'बिग बॉस 19' का घर एक राजनीति का मैदान बनेगा।
फैंस को ये सब सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है कि उनसे इंतजार नहीं हो रहा '19वें' सीजन का। कहा जा रहा है कि शो अगस्त के आखरी हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। कई सेलेब्स के नाम शो के लिए पक्के हो चुके हैं।
