Bigg Boss 19: मूवी नाइट में घरवालों के कच्चे-चिट्ठे खोलेंगे मेकर्स, फूट-फूट कर क्यूं रोए आवेज दरबार

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। कैप्टेंसी टास्क के तहत दावेदारों को क्लिप्स दिखाई जाएंगी जिसमें अन्य घरवाले उनके बारें में क्या बुराई करते हैं पीठ पीछे। हालांकि इस टास्क के दौरान आवेज दरबार फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए।

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्षीयल शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर चर्चा में बना हुआ है। देश हो या विदेश 'बिग बॉस 19' एक चाहने वाले इसका एक एपिसोड मिस नहीं करते। पल पल की अपडेट्स पर दर्शकों की नजर गड़ी रहती है। जनता का प्यार इस शो को टीआरपी लिस्ट में काफी फायदा दिल रहा है। हर बार की तरह इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, जिसके वीकेंड का वार में कुछ ना कुछ हंगामा देखने को मिलता ही है। अब हाल ही में मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में आज होने वाले तमाशे का प्रोमो शेयर किया है जिसे देख हर कोई दंग रह गया।

Bigg Boss 19 Captaincy Promo

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से होगई जिसमें बिग बॉस ने मूवी नाइट का आयोजन किया है। घरवाले मिलकर एक रुम में दाखिल होते हुए नजर आए जिसका सेट एक मूवी हॉल की तरह तैयार किया हुआ है। टास्क नाम है BB मूवी नाइट। इस दौरान बिग बॉस कहते हुए नजर आए कि आज कुछ बाहर की बातें घर के अंदर देख लेते हैं। मूवी थिएटर में चार कुर्सियाँ रखी हुई है जिंसीन गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज , आवेज दरबार (Awez Darbar) और कुनिका सदानंद बैठे नजर आए। टास्क शुरू हुआ और स्क्रीन पर चल रही क्लिप्स को देख सभी घरवालों के रंग पीले पड़ गए।

End of Feed