Bigg Boss 19 New Captain: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ जीशान कादरी घर में अपना शासन स्थापित करते में लगे हुए हैं। तो वहीं तान्या मित्तल जनता को इंप्रेस करने में बिजी हैं। इन सब में बसीर अली अलग तरीके से गेम खेल रहे हैं। बसीर अली के गेमप्ले को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें बिग बॉस की काफी अच्छी समझ है। हाल ही में घर में कैप्टेंसी को लेकर टास्क हुआ, जिसमें बसीर ने सबसे बेहतर किया है।
Pic Credit- Baseer Ali (instagram)
बसीर अली बने बिग बॉस के नए कैप्टन
BBTak की रिपोर्ट के अनुसार बसीर अली ने कैप्टेंसी को जीत लिया है। टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। दो के बीच खूब बहस हुई। वहीं इसमें मृदुल तिवारी घायल भी हो गए और उनके मुंह से खून निकलने लगता है। मृदुल को दर्द में देख फैंस नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग मृदुल के सपोर्ट में आ गए हैं। वहीं बात करें बसीर अली की तो उनके कैप्टन बनने के बाद घर में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका असर उनके और अभिषेक बजाज के रिश्ते पर भी पड़ने वाला है। फैंस बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
मृदुल तिवारी के फैंस का फूटा गुस्सा
मृदुल तिवारी को चोटिल देख फैंस नाराज हो गए हैं। जहां कई लोग ये कह रहे हैं कि अभिषेक के कारण मृदुल को चोट लग गई। तो वहीं कई लोगों का ये मानना है कि टास्क की वजह से मृदुल घायल हो गए। बताते चलें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन शो से बाहर होता है।
