Bigg Boss 19: सलमान खान का टीवी दुनिया का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कंटेस्टेंट के बीच खाने से लेकर साफ-सफाई को लेकर झगड़ा होता है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि बसीर और जीशान तान्या को स्मोकिंग एरिया साफ करने को कहते हैं। तान्या स्मोकिंग रूम में जाने से मन कर देती है तो घर में जमकर हंगामा होता है। सभी लोग तान्या को अपना निशाना बनाते हैं। इस बीच आवेज दरबार और प्रणित मोरे तान्या के गेम प्लान को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से सामने आई क्लिप में आवेज दरबार (Awez Darbar) कहते हैं 'तान्या मित्तल (Tanya Mittal) बहुत स्मार्ट है वो अपने आप को टारगेट होने दे रही है। तान्या को अच्छा लग रहा है कि लोग उसे निशाना बना रहे हैं ये उसका गेम प्लान है।' इसे सुन प्रणित मोरे कहते हैं कि तान्या गलतियाँ जानकर कर रही है। दोनों की बातें सुन जनता ने भी अपनी सहमति जताई। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल चीजों लेकर शॉ ऑफ करने के चक्कर में ट्रोल हो रही हैं। हालांकि कुछ लोग तान्या का समर्थन करते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए बता दें पिछले हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ था। अब इस दूसरे हफ्ते में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक के उपर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इन सब नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन अपने घर जाएगा।
