Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है, वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम मजबूत करने पर तुले हुए हैं। लेकिन फिनाले से एक हफ्ते पहले ही एक कंटेस्टेंट्स का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अशनूर कौर का शो से पत्ता कट चुका है। वह फिनाले से एक सप्ताह पहले घर से बेघर हो गई हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
अशनूर कौर के एविक्शन को लेकर 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैनपेज ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "शॉकिंग, अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुकी हैं।" लेकिन साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अशनूर कौर को सलमान खान ने बता दिया है कि वह बेघर हो गई हैं, लेकिन वह अभी भी सेट पर ही हैं। ऐसे में इस बात की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। बता दें कि टास्क में जैसे ही अशनूर कौर ने अपने कंधे से लकड़ी का प्लैंक हटाया था, वो सीधा तान्या मित्तल को लगा था। क्योंकि तान्या मित्तल अशनूर कौर के पीछे ही खड़ी हुई थीं। लेकिन जहां दर्शकों का मानना है कि अशनूर ने तान्या को देखा नहीं था तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस पर जानबूझकर मारने का आरोप लगाया और उनके एविक्शन की भी मांग की।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अशनूर कौर के एविक्शन की खबर ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा तो जब ये चीजें फरहाना भट्ट ने की थीं, तब बिग बॉस कहां थे। उसने शहबाज को चप्पल मारी, थप्पड़ मारा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो मेकर्स ने एक बार फिर से शहबाज या तान्या को एविक्शन से बचाने के लिए गंदा गेम खेला है।" बता दें कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट कर अशनूर कौर पर नाराजगी जाहिर की थी।
