Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की जीत से गदगद हुए अमाल मलिक, बोले 'वो ट्रॉफी लेके...'

Amaal Mallik on Gaurav Khanna's Victory: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का टाइटल गौरव खन्ना अपने नाम कर चुके हैं। फैन्स इस समय गौरव खन्ना को लगातार बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब अमाल मलिक ने भी गौरव खन्ना के खेल की जमकर तारीफ की और विनर बनने की बधाई भी दी।

Amaal Mallik on Gaurav Khanna's Victory: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने एंट्री ली थी। कई लोगों को शुरुआत में लग रहा था कि अमाल मलिक फिनाले तक शो में टिक नहीं पाएंगे। खास बात यह है कि अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट बनकर उभरे हैं। ग्रैंड फिनाले में जहां प्रशंसकों को अमाल से काफी उम्मीदें थीं, वहीं वो 5वें नंबर पर रहे। सभी फाइनलिस्ट को मात देकर गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की। बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद अमाल मलिक ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में अमाल ने गौरव खन्ना के विनर बनने अपना रिएक्शन दिया।

Amaal Mallik on Gaurav Khanna winning Bigg Boss 19

गौरव खन्ना की जीत पर अमाल मलिक ने किया रिएक्ट

प्रेस से बात करते हुए अमाल मलिक कई चीजों के बारे में बात की, जिनमे से एक गौरव खन्ना की जीत भी रही। अमाल मलिक ने कहा, 'हर कोई पूछता था, GK क्या करेगा? क्या GK ट्रॉफी जीतेगा? मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ने अच्छा गेम खेला। बहुत से लोगों ने कहा कि वह बैकफुट पर खेलता है लेकिन हर किसी की अपनी रणनीति होती है। रिएलिटी शो को डील करना और खुद को पेश करने का हर किसी का अपना तरीका होता है। वह इतने सालों से टेलीविजन का हिस्सा रहे हैं। वो टीवी के स्टार हैं, जिसे दर्शकों के एक रिश्ता बन ही जाता है।'

End of Feed