'मुझे ऐसे दोस्त नहीं चाहिए...'- Bigg Boss 19 में तान्या पर बिफर पड़े अमाल मलिक, 5वें हफ्ते में ही टूटा रिश्ता!

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Angry on Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक तान्या मित्तल की एक हरकत से उनपर बिफरे नजर आए।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Angry on Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स के बीच भी बहुत बवाल देखने को मिलता है। कभी टास्क के लिए तो कभी खाने पर ही कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़ पड़ते हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक, तान्या मित्तल पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दिये। इतना ही नहीं, उन्होंने तान्या मित्तल को नाराजगी में ये तक कह दिया कि उन्हें तान्या जैसे दोस्त बिल्कुल भी नहीं चाहिए। 'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

amaal mallik on tanya mittal

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जीशान कादरी, तान्या मित्तल से सवाल करते हैं कि क्या तूने बोला था गौरव खन्ना को कि मैं आपको वोट दूंगी। इसपर तान्या मित्तल ने कहा कि मैं तो मस्ती कर रही थी। उनकी बात सुनकर अमाल मलिक ने कहा, "यार हम लोगों को डरा दिया। मुझे ऐसे दोस्त नहीं चाहिए।" अमाल मलिक की बातें सुनकर तान्या मित्तल भी बोल पड़ीं कि मुझे भी नहीं चाहिए। दोनों तरफ से गई ना मैं। तान्या मित्तल ने अमाल मलिक से ये तक कहा िक तू चिल्ला चुका मुझपर। वहीं अमाल ने जवाब दिया, "अकेले में बोल रहा हूं, 10 लोगों के सामने चिल्लाना होता ना तो मेरी आवाज बहुत बुलंद है।"

End of Feed