Bigg Boss 19: ईगो पर चोट लगते ही अमाल मलिक ने उतार फेंका माइक, अब नेहल चुडासमा को करेंगे ग्रुप से बेदखल!!

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Fight With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज भी बवाल मचने वाला है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच झगड़ा होता नजर आया। यहां तक कि अमाल ने गुस्से में माइक भी फेंक दिया।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Fight With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स कई बार छोटी से छोटी बातों पर भी भिड़ते नजर आते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा ने सीक्रेट रूम से मेन हाउस में एंट्री की। उन्होंने एंट्री के बाद न केवल आवेज दरबार के दर्द को कम करने की कोशिश की।बल्कि अपने ग्रुप को ये भी बताया कि वे लोग नॉमिनेशन से केवल उनकी वजह से ही बचे हैं। लेकिन नेहल की एंड्री के बाद 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में होने वाला ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि अमाल मलिक नेहल चुडासमा पर बुरी तरह भड़क जाएंगे। वहीं नेहल भी रोते हुए बोलेंगी कि भाड़ में जाओ तुम लोग।

bigg boss 19 nehal chudasama

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, बसीर अली और जीशान सिद्दीकी के साथ बैठी नजर आईं। उन्होंने कहा, "आवेज की शक्ल देखकर मुझे बहुत बुरा लगा।" उनकी बात पर अमाल मलिक बोल पड़े कि अगर आवेज दरबार के लिए सहानुभूति मुझसे या हमसे ज्यादा है तो आवेज ही है फिर। उनकी बात सुनकर नेहल ने जवाब दिया, "आपका ईगो हर्ट हो रहा है ना तो फिर आप देखो।" नेहल चुडासमा की बात अमाल मलिक को पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में माइक उतारकर फेंक दिया। वहीं नेहल चुडासमा उन्हें रोकती रह गईं।

End of Feed