Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने खाई तान्या मित्तल को परेशान करने की कस्म, अंत में खून के आंसू रुलाकर ही लिया दम

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Creates Problem For Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आए। अंत में उनकी वजह से तान्या मित्तल रोती दिखाई दीं।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Creates Problem For Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में केवल चार ही सप्ताह बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 19' से बीते दिन डबल एविक्शन हुआ। नीलम गिरी के साथ-साथ अभिषेक बजाज को भी घर से बेघर होना पड़ा। वहीं उन दोनों के जाने के बाद 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का माहौल बदला-बदला दिखाई दिया। अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने तान्या मित्तल को परेशान करने की कस्म खा ली। वह उनके हर एक एक्शन पर कमेंट करते दिखाई दिये। वहीं अमाल मलिक की वजह से परेशान होकर तान्या मित्तल अंत में फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

bigg boss 19 promo (3)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अचानक से तान्या मित्तल को सबके सामने 'फट्टू' कहा। उनकी बातें सुनकर घरवाले भी हैरान रह गए। मालती चाहर ने हैरानी जताते हुए कहा कि ये सुबह-सुबह अमाल को क्या हो गया है। वहीं जैसे ही तान्या मित्तल ने फरहाना भट्ट से पूछा कि उन्होंने दवाइयां लीं या नहीं। इसपर अमाल मलिक ने कहा, "जगत माता।" दूसरी ओर जब तान्या मित्तल ने अपनी दाल फरहाना भट्ट को दे दी तो अमाल मलिक ने फिर से तंज कसते हुए कहा, "कितनी दयावान लड़की है ये।" अमाल मलिक की बातें सुनकर फरहाना भट्ट ने कहा कि वो तुझे जवाब नहीं देने वाली। इसपर अमाल ने कहा, "उसके घटिया मुंह से जवाब सुनना भी नहीं है।"

End of Feed