Bigg Boss 19 Update Live Blog: मिड-वीक एविक्शन से फिर पलटा गेम, फिनाले से तीन हफ्ते पहले बाहर हुए मृदुल तिवारी
Bigg Boss 19 19 Update, 10 November 2025, Live Blog: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज का एपिसोड भी घमासान से भरा हुआ है। जहां एक तरफ मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को परेशान करने का फैसला कर लिया है। वहीं दूसरी ओर ड्यूटीज पर घर में जमकर घमासान हुआ।
Bigg Boss 19 Update Live Blog: मिड-वीक एविक्शन से फिर पलटा गेम, फिनाले से तीन हफ्ते पहले बाहर हुए मृदुल तिवारी
'बिग बॉस 19' के एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि मालती चाहर ने अमाल मलिक और बाकी कंटेस्टेंट्स से फरहाना भट्ट को बॉयकॉट करने के लिए कहा। यहां तक कि मालती ने फरहाना भट्ट को निशाने पर लेने की भी कोशिश की। हालांकि अमाल मलिक ने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते हैं, तू वो कैरेक्टर अपना सकती है तो अपना ले। इतना ही नहीं, प्रोमो वीडियो में फरहाना भट्ट और मालती चाहर एक-दूजे से लड़ते हुए भी दिखाई दिये।
तान्या मित्तल के पीछे पड़े अमाल मलिक
'बिग बॉस 19' में आगे दिखाया गया कि अमाल मलिक, तान्या मित्तल के पीछे पड़ गए। उन्होंने न केवल अमाल मलिक पर जमकर कमेंट पास किये। बल्कि उन्हें रुलाकर ही दम लिया। अमाल मलिक के बर्ताव से परेशान होकर तान्या मित्तल ने कहा कि मैं बिल्कुल टूटा हुआ महसूस कर रही हूं।
