Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में अमाल मलिक की इस हरकत से चढ़ा अभिषेक का पारा, हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज नॉमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है। लेकिन प्रक्रिया के बीच ही अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच फिर से झगड़ा हो जाएगा। इससे जुड़ा बिग बॉस 19 का प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बवाल देखने को मिलता है। यहां तक कि वे सलमान खान के सामने भी लड़ाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'बिग बॉस 19' में आज नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, लेकिन कंटेस्टेंट्स बाकी सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि टास्क के बीच ही अमाल मलिक और अभिषेक बजाज एक-दूजे से भिड़ गए। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि वो हाथापाई में तब्दील हो गई।

bigg boss 19 nomination task

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि गार्डन एरिया में पानीपूरी स्टॉल लगा था। एक कंटेस्टेंट किन्हीं पांच सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकता था। ऐसे में मालती चाहर ने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को अपना निशाना बनाया। दूसरी ओर प्रणित मोरे और नीलम गिरी के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली। अमाल मलिक ने इस टास्क में अभिषेक बजाज को बलपूर्वक पानीपूरी खिलाने की कोशिश की, जिससे उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

End of Feed