Bigg Boss 19 : फरहाना भट्ट के बाद नेहल चुडासमा बनी घर की नई कप्तान, एक-एक कर सबको याद दिलाएगी नानी

Bigg Boss 19 New Captain: पिछले दो हफ्तों से फरहाना भट्ट घर को चला रही है। अब बिग बॉस घर के लिए नया कप्तान चुनने वाले हैं। यह कप्तानी का टास्क बहुत ही मजेदार होगा, जिसमें बिग बॉस एक बड़ा गेम खेलने वाले हैं। इस बार घर का कप्तान कैसे बनेगा, यहां पढ़ें।

Bigg Boss 19 New Captain: बिग बॉस 19 में इन दिनों जमकर ड्रामा हो रहा है। घर के अंदर का माहौल दिन-ब-दिन बदलता ही जा रहा है। बात करें पिछले एपिसोड की तो घर में हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई। हालांकि आज के एपिसोड में मालती और मृदुल के बीच जोरदार ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अब जल्द ही में घर में नए कप्तान के लिए टास्क होगा। पिछले दो हफ्तों से फरहाना भट्ट घर की कप्तान थी। अब नए कप्तान के लिए असेंबली में बुलाया जाएगा। बिग बॉस के खबरियों ने तो नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कैसे होगा टास्क और कैसे चुना जाएगा नया कप्तान

Bigg Boss 19 New Captain

Image Source: x

घर में कप्तान की दावेदारी के लिए नया टास्क होने वाला है। जिसके अंदर नीलम गिरी ( Neelam Giri) और नेहल ( Nehal Chudasma) के बीच जोरदार हंगामा होगा। वहीं कप्तान बनने की रेस में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा की भी भिंडत होगी। हालांकि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है, वो यह कि टास्क के बेस पर कप्तान नहीं चुना जाएगा। बल्कि वोटिंग के बेस पर घर का नया कप्तान बनेगा। सभी सदस्यों को असेंबली रूम में बुलाया जाएगा और उन्हें उस व्यक्ति को वोट करने को कहा जाएगा जिसे वह कप्तान नहीं बनाना चाहते। सभी सदस्यों को दो-दो लोगों के नाम देने होंगे।

End of Feed