Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने की अशनूर कौर और एक्स वाइफ की तुलना, कहा, तुम सुंदर दिखती हो...'

Bigg Boss 19 Gossip: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' में बीते एपिसोड अभिषेक बजाज और अशनूर कौर दिल की बात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान अभिषेक बजाज ने अपनी एक्स वाइफ और अशनूर कौर को एक ही तराजू ओर तोला। अभिषेक ने उन "क्वालिटी" को गिनाया जो उन्हे अच्छी लगी।

Bigg Boss 19 Gossip: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अभिषेक बजाज 'बिग बॉस 19' के घर में कैद हैं और छोटे परदे पर अपने गेम से धमाल मचा रहे हैं। वहीं अभिषेक सलमान खान के शो में अशनूर कौर संग धीरे-धीरे प्यार में पड़ चुके हैं। दोनों का लव एंगल सुर्खियों में रहा कि तभी बज के बीच अभिषेक की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने कंटेस्टेंट पर आरोप लगाए। अब हाल ही में अभिषेक को एक्स वाइफ से अच्छी अशनूर कौर लगी।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से सामने आई क्लिप में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की तुलना करते हुए नजर आए। अभिषेक बजाज कहते हैं, 'कैमरे के सामने थोड़ी ना बताएंगे उसके बारें में कि वो कौन हैं कहां है। कोई तुलना नहीं है। तुम कहां वो कहां। तुम बहुत खूबसूरत हो। मैं तुम्हारी और उसकी तुलना कभी नहीं कर सकता। कहीं भी जाएंगे दहाड़ देंगे शेरनी है तू। तू कुड़ी नहीं मुंडा है। आर ठुड्ड पे।' अभिषेक की बातें सुन अशनूर कौर ब्लश करने लगती हैं। इस दौरान अभिषेक और अशनूर कौर ने एक दूजे का साथ पकड़ा हुआ था। इससे साफ पता चलता है कि अशनूर और अभिषेक के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी हैं। ये बात तब शुरू हुई जब अशनूर काफी उदास थी क्यूंकी अन्य घरवालों ने मिलकर उनकी बॉडी शेमिंग की थी। अभिषेक ने अशनूर का मूड फ्रेश करने के लिए उनकी तारीफ़ों के पुल बांधे ताकि वो खुश हो जाए और ऐसा हुआ भी।

End of Feed