Bigg Boss 19: शादी के तीन महीने बाद ही पराई औरत को दिल दे बैठे थे अभिषेक बजाज! एक्स पत्नी ने खोली अफेयर की पोल

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Extra Marital Affair After 3 Months Of Marriage: 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज शो में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने उन्हें लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आकांक्षा का कहना है कि अभिषेक ने शादीशुदा होते हुए भी अफेयर किया।

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Extra Marital Affair After 3 Months Of Marriage: 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज ने अपनी गेम से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज के अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन जहां 'बिग बॉस 19' में गेम के लिए अभिषेक बजाज के नाम का डंका बज रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स-पत्नी आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) ने उनसे जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल का कहना है कि एक्टर ने शादी के तीन महीने बाद ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू कर दिया था। आकांक्षा जिंदल के इस खुलासे ने अभिषेक बजाज के फैंस को भी हैरान कर दिया है।

akanksha jindal on abhishek bajaj (1)

फोटो क्रेडिट- अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम, लिंबू इंडिया

'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) को लेकर आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) का कहना है कि वह अपनी फीमेल दोस्त को दूसरों से बात ही नहीं करने देते हैं। आकांक्षा ने टेली चक्कर संग बातचीत में बताया कि अभिषेक ने उनकी कई दोस्ती पर भी सवाल उठाए थे और इस वक्त वह अशनूर कौर के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं। वह अशनूर कौर को बाकी घरवालों के साथ कनेक्शन बनाने नहीं दे रहे। आकांक्षा जिंदल ने अभिषेक बजाज के अफेयर से पर्दा उठाते हुए कहा, "वो लड़की, जिसके साथ मैं सिर्फ कॉफी पर जाना चाहती थी, उसे भी ऐसा ही अनुभव हुआ। शादी के तीन महीनों बाद अभिषेक का नया शो शुरू हुआ, जिसकी लोकेशन पूणे थी। वो अपने को-एक्टर्स के साथ थे। लेकिन मुझे साथ ले जाने से अभिषेक ने साफ मना कर दिया।"

End of Feed