Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट की दोस्ती से खफा अशनूर कौर, पजेसिवनेस को देख हंसे घरवाले

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं कंटेस्टेंट्स के बीच भी रिश्ते बदलते नजर आए। हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट की दुश्मनी दोस्ती में बदल रही है लेकिन ये चीज अशनूर को बिल्कुल भी रास नहीं आई।

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन रिश्तों के पहिये बदलते रहते हैं। दोस्त दुश्मन बन जाते हैं तो दुश्म दोस्त। ऐसा ही कुछ हो रहा है फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच में। दोनों कट्टर दुश्मन दोस्त बन रहे हैं लेकिन अशनूर को ये गँवारा नहीं। हाल ही में आए प्रोमो को देख अशनूर की पजेसिव व्यवहार देखने को मिला जो अभिषेक बजाज की तरफ है। शो 'बिग बॉस 19' के प्रोमो में देखने को मिला कि गार्डन एरिया में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट एक दूजे के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। अभिषेक फरहाना से पूछते हैं कि वो 10 बातें बताओ जो तुम्हारे आगे नहीं करनी चाहिए। ये फरहाना भट्ट की हंसी बंद नहीं होती और दोनों जमकर मजाक में एक दूजे की खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दिए। ये देख शहबाज बडेशा अंदर सो रहे घरवालों को बताते हैं।

Bigg Boss

Image Source: Jio Hotstar

अभिषेक और फरहाना एक दूजे के साथ बैठकर बात कर रहे होते हैं कि तभी वहाँ से अशनूर बिना कुछ बोले साइड से निकल जाएंगी। अभिषेक अशनूर को आवाज भी मारेंगे लेकिन वो इग्नोर कर देगी। ये देख फरहाना अभिषेक से कहती हैं कि तू तो गया। अभिषेक अशनूर कौर को मनाने जाएंगे तो वो मुंह पर कंबल रख सोने का नाटक करेंगी। गौरव कहना कहते हुए नजर आए अभिषेक से कि सारी खबर है, ठाकुर तो गयो। ये सुन तीनों जोर से हसने लगते हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि अभिषेक और फरहाना की दोस्ती से अशनूर कौर को जलन हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में अशनूर के मन में अभिषेक के लिए फीलिंग्स हैं? अशनूर कौर इसलिए भी नाराज हो सकती हैं क्यूंकी उनकी फरहाना भट्ट संग रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आए दिन दोनों जंगली बिल्लियों की तरह एक दूजे को शब्दों से नोचतीं है।

End of Feed