Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन, अभिषेक-अशनूर हुए कैप्टेंसी टास्क से बाहर

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल के एपिसोड में कुनिका और फरहाना मृदुल तिवारी को खून के आँसू रुलाते हैं। वहीं घर में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए टास्क हुआ जिसमें घरवालों को जोड़ियों में बाँट दिया गया। यहाँ पढ़िए कल 29 एपिसोड का रिटेन अपडेट।

Bigg Boss 19 Written Update: छोटे परदे का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के एपिसोड कि शुरुआत हुई कैप्टेन मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट की। फरहाना मालती के भद्दे कमेंट से गुस्सा है। मृदुल, फरहाना से घर के काम करने के लिए कहते हैं। हालाँकि, वह ऐसा करने से इनकार कर देती हैं। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाएगी और बात एक दूजे के खानदान पर चली गई। गुस्से में मृदुल कह देंगे कि तुम्हारे सालाना इनकम से ज्यादा पैसा मुझे यहाँ बैठने को मिला है। फरहाना भट्ट ड्यूटी करने से इनकार कर देती हैं ये कहते हुए कि कुणिका सदानंद भी ऐसा नहीं कर रहीं। तू-तू मैं मैं खत्म होती है और मृदुल तिवारी अपने दोस्तों संग मिलकर लिविंग एरिया साफ करते हैं। तभी मृदुल तिवारी का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाएगा और सभी कैप्टेन को संभालने लगेंगे। मृदुल रोते हुए कहते हैं, 'अरे इतना कमजोर कर दिया मुझे। सुबह उठता हूं ना सारा गार्डन साफ, पूरा बेडरूम और कूड़ा साफ करता हूं। कोई कह दे आटा लगा दे वो काम करता हूं, बर्तन धोता हूं और सभी से अनुरोध कर रहा हूं। मैं तो भावुक हूं अपने इन लौंडों की वजह से।' अभिषेक फरहाना भट्ट और अभिषेक जवाब फरहाना को खरी खोटी सुनाएंगे लेकिन कंटेस्टेंट ने जवाब में कहा उन्हे कोई सफाई नहीं देनी? तान्या मृदुल को दिलासा देती हैं कि वो एक अच्छा कैप्टेन है। ये देख कुनिका तान्या से कहती है कि वो फरहाना को झगड़े के लिए उकसाया रही थी।

Bigg Boss 19 Written Update

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि गौरव खन्ना कुनिका सदानंद पर भड़केंगे ड्यूटी छोड़ने के चलते। आग में घी डालते हुए गौरव ने कहा कि पिछले हफ्ते से तो फरहाना की बेस्टफ्रेंड तो तान्या मित्तलहैं, तो फिर उसको समझना चाहिए। ये सुन तान्या कहती हैं कि मैं समझाती हूं और कहा भी फरहाना अंदर आकार अपनी ड्यूटी करे। प्रणित मोरे भी फरहाना भट्ट से लड़ते हैं। घरवालों को ये बुरा लगा कि तान्या लड़ाई के समय फरहाना भट्ट के सिर में चंपी कर रही होती हैं। पूरे घर में मृदुल के आंसुओं के चलते जमकर तमाशा होगा। अगली सुबह कुनिका दूसरों के लिए नाश्ता बनाने से इंकार कर देती है और अपने, नीलम और शहबाज़ के लिए अंडे की बुर्जी बनाती है। बिग बॉस कप्तानी की दावेदारी के टास्क की घोषणा करते हैं। टास्क शुरू होने से पहले ही बिग बॉस अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ने के चलते बाहर कर देंगे

End of Feed