Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार मशहूर टीवी एक्टर विवियन डिसेना ने एंट्री ली है। शो में एंट्री करते ही विवियन ने खुद को कलर्स टीवी का लाड़ला लड़का बेटा बताया था। हर कोई इस समय विवियन को स्क्रीन पर देख काफी खुश होते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर विवियन से जुड़ी कोई भी वीडियो देखने से नहीं बचते। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें विवियन घर में नमाज पढ़ते हुए नजर आए। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से एक वीडियो लीक हुआ जिसमें कंटेस्टेंट विवियन डिसेना (Vivian Dsena) नमाज पढ़ रहे हैं। बता दें नूरन अली से दूसरी शादी करने के बाद विवियन ने आपण धर्म ईसाई से इस्लाम में बदल लिया था। एक्टर ने खुद कबूल किया था की उन्हे इस्लाम कबूल कर काफी अच्छा महसूस होता है। कई बार शो में देखा गया की विवियन सुबह उठते ही पहले अल्लाह को याद करते हैं। तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। बता दें साल 2022 में पहली पत्नी वहबीज दोराबजी से तलाक होने के बाद नूरन अली से निकाह किया।
बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों विवियन डिसेना दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनने से खुश नहीं है। ऐसे में अब घर में विवियन का साथ देते हुए अविनाश मिश्रा ने काम करने से मना कर दिया है। इन दिनों विवियन वोटिंग ट्रेंड में भी आगे चल रहे हैं और फैंस उन्हे जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
