Bigg Boss 18: विवियन डीसेना 2.o को देख खुशी से झूम उठे फैंस, कहा 'अब घरवालों की खैर नहीं'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में नजर आ रहे विवियन डीसेना (Vivian Dsena) आज सुबह से ही दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकी विवियन डीसेना का 2.o रूप फैंस समेत घरवालों को देखने को मिला है जो काफी मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स जनता की नजरों में चमकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मेकर्स भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कल वीकेंड का वार में विवियन डीसेना को आईना दिखाने उनकी पत्नी नौरान अली पहुंची थी। ऐसे में बातचीत के बाद घर में विवियन का नया रूप देखने को मिल रहा है जिससे अब दर्शक काफी खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए जनता के रिएक्शन।

Bigg Boss 18

विवियन डीसेना 2.o

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली पहुंची थी। नौरान ने विवियन को रियलिटी दिखाते हुए बताया था कि कैसे घरवालों ने जिन्हे वो खुद के दोस्त बोलते हैं कैसे कंटेस्टेंट के पीठ में छुरा घोंपा। कई बातें नौरान ने बोली जिसे सुन विवियन भी सोच में डूब गए थे। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में विवियन अपने नए रूप यानी विवियन 2.o के साथ अपने दोस्तों से दोस्ती तोड़ उनके दुश्मन बने। विवियन ने नॉमिनेशन में अपने खास दोस्त शिल्पा शिरडोकर को भी बकशा।

End of Feed