Bigg Boss 18:एलिमिनेट होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Shrutika Arjun, इस कंटेस्टेंट की जीत के लिए मांगी मन्नत

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से एलिमिनेट होते ही श्रुतिका अर्जुन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने शो के इस कंटेस्टेंट की जीत के लिए दुआ भी मांगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर श्रुतिका अर्जुन किसके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun: कंट्रोवर्सी से लबा लब भरा शो 'बिग बॉस 18' की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। मेकर्स शो में तड़का लगाने के लिए एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और टर्न्स ला रहे हैं। इस हफ्ते घर में मिड इविक्शन हुआ जिसके चलते श्रुतिका अर्जुन को बाहर जाना पड़ा। मेकर्स के इस फैसले से दर्शक खुश नहीं थे। इस बीच शो से बाहर आते ही श्रुतिका अर्जुन को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया। पेप्स को एक्ट्रेस ने बताया कि वो सिद्धिविनायक बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट की जीत के लिए आई हैं।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Visit Shree Siddhivinayak Temple

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से एलिमिनेट होते ही श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। अपने पति अर्जुन राज और बेटे आरव संग एक्ट्रेस ने बप्पा के दर्शन किए। श्रुतिका ने ब्लैक और ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। मंदिर के बाहर खड़े पैपराजी से एक्ट्रेस ने काफी मस्ती मजाक किया। इस दौरान श्रुतिका ने खुलासा करते हुए बताया कि 'मैं चाहती हूं कि चुम दारांग शो जीतें क्योंकि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। मैंने घर में 95 दिन बिताए। विवियन ने एक जेन्टलमेन की तरह व्यवहार किया। मुझे लगता है कि उसे भी शो जीतना चाहिए।'

End of Feed