Bigg Boss Second Confirm Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे और दिन बचे हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच भी दिन भर दिन शो को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो के मेकर्स ने कन्फर्म कंटेस्टेंट के प्रोमो जारी कर दिए हैं। 18वें सीजन के दूसरा कन्फर्म टीवी स्टार बना है जो अपने सीरियल और मेकर्स की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। इस एक्टर ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाया था, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के दूसरा कन्फर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) है। एक्टर को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मेकर्स ने रातों-रात बाहर कर दिया था। प्रोमो में भले ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट की शक्ल नहीं दिखाई हो लेकिन कहानी से सभी को शहजादा का नाम मालूम हो गया है। शहजादा ने वीडियो में अपना परिचय देते हुए बताया कि 'मैं पंजाब से हूं और मैंने करीब 4 शो किए हैं। मुझे नहीं पता क्या हुआ एक दिन जब मेरे प्रोड्यूसर ने पूरे क्रू के सामने बेजज़्त और जलील किया और मुझे वहाँ से निकाल दिया गया।
शहजादा आगे कहते हैं कि किसी की औकात नहीं जो मेरे मुक्कदर से मुझे छिन ले। ऐसे में यह देख साफ हो गया है की सलमान खान के शो में शहजादा राजन शाही पर हमला करने वाले हैं अपने खुलासों से। बात दें शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिरडोकर है, वहीं दूसरी तरफ इस रविवार 6 अक्टूबर को पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा।
