Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के मसालेदार रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। घर में इन दिनों लड़ाई हाथापाई में तब्दील हो गई है। इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट के बीच धक्का मुक्की हुई जिस वजह शो के कई नियमों का उलंघन हुआ। जैसे सभी को यह मालूम है कि सलमान खान कई समय से बिग बॉस से गायब थे। हालांकि अब एक्टर वापिस आ गए हैं कंटेस्टेंट की बैंड बजाने। बिग बॉस के मेकर्स ने वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर कर दिया है जो काफी मजेदार है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की स्वैग से सलमान खान वीकेंड का वार शुरू करते हैं। घर में डॉली चायवाला और तेजिंदर बग्गा के बीच चाय बनाने का मुकाबला होता है। आगे माहोल गरम करते हुए सलमान दिग्विजय सिंह और अविनाश मिश्रा को जींस की पेंट फाड़ने को कहते हैं लेकिन कोई भी ऐसा करने में सफल नहीं होता। यह देख सलमान कहते हैं कि जींस की पेंट को फाड़ नहीं पाए और आप दोनों आदमी बीच से फाड़ने की बात करते हैं। दिग्विजय और अविनाश आप कैमरे में दिखने के लिए यह दुश्मनी का रिश्ता बना रहे हो?
प्रोमो में आगे देखा गया कि वीकेंड का वार में फेमस इंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर एंट्री लेते हैं। सलमान खान अशनीर को ब्रैंड एंबेस्डर वाली कंट्रोवर्सी पर खूब लताड़ते हैं और सरेमान नेशन टेलीविजन पर दोगला कह डालते हैं। घर से नॉमिनेट होने के लिए इस बार श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, तेजिंदर बग्गा, कशिश कपूर, चुम दरंग, करणवीर मेहरा, रजत दलाल का नाम शामिल है।
