Bigg Boss 18: गड़े मुर्दे उखाड़ने पर रजत दलाल की मम्मी ने लगाई करण वीर मेहरा की क्लास, शर्मिंदा हुआ कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें दूसरे दिन रजत दलाल की मम्मी ने घर में एंट्री ली है। ऐसे में रजत की मम्मी करण वीर मेहरा को कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ को लेकर झूठ फैलाने के लाइट खरी खोटी सुनाती है।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का विवादों से भरा शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शकों के दिलों में राज करने के लिए मेकर्स कोई भी मौका छोड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी के साथ शो को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए घर में कंटेस्टेंट के परिवारवालों की एंट्री कराई गई है। तमाम प्रोमो सोशल मीडिया पर हमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसमें रजत दलाल की मम्मी करण वीर मेहरा को फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में दूसरे दिन घर में फैमली वीक के तहत रजत दलाल (Rajat Dalal) की मम्मी एंट्री लेती है। अपनी मां को देख रजत दलाल के आँसू नहीं थम पाए और गले लगाकर खूब रोए। रजत दलाल की मम्मी अपने बेटे को गूलू कहकर बुलाती है। मां बेटे का ऐसा प्यार देख अन्य कंटेस्टेंट के भी आँसू निकल आएं। आगे चलकर रजत दलाल की मम्मी करण वीर मेहरा संग बातचीत करती हैं और उन्हे झूठ बोलने के लिए फटकार लगाती हैं। दरअसल एक एपिसोड के दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने दावा किया था कि रजत दलाल के माता-पिता उनसे बहुत परेशान है।

End of Feed