Bigg Boss 18 : टीवी के फेवरेट शो बिग बॉस सीजन 17 को खत्म हुए अभी 2 महीने भी नहीं हुए कि इसके अगले सीजन की चर्चा तेज होने लगी। बिग बॉस 17 को अपना विनर मिलने के बाद फैंस शो के अगले सीजन का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। कंटेस्टेंट की लिस्ट पर सबकी नजरे गड़ी हुई हैं , वहीं सोशल मीडिया पर भी आए दिन किसी न किसी स्टार का नाम सामने आता रहता है। अब एक बार फिर बिग बॉस सीजन 18 ( Bigg Boss 18) को लेकर नए कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। आइए आपको बताते हैं वह कौन है
बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं। फैंस भी इस सीजन का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि सोशल मीडिया स्टार और ट्रांसजेन्डर पूजा शर्मा रेखा शो में नजर आ जाती है। टेली टॉक से साथ बातचीत के दौरान जब पूजा शर्मा से ये पूछा कि क्या आपको सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है, तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। पूजा ने कहा कि आपको जल्दी पता चल जाएगा, मैं बहुत खुश हूं कि हमें पूछा जा रहा है और हमें इज्जत मिल रही है। बिग बॉस 18 के सवाल पर पूजा काफी खुश नजर आ रही थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शो का हिस्सा बन सकती है।
कौन है पूजा शर्मा रेखा ?
पूजा शर्मा रेखा मुंबई की रहने वाली है, वह एक ट्रांसजेंडर है जो सोशल मीडिया पर अपनी रील से चर्चा में बनी रहती हैं। वह मुंबई के लोकल ट्रेन में तैयार होकर साड़ी पहनकर रील बनाती है। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के लुक को फॉलो करती हैं और उनके जैसे ही तैयार होती हैं। फैंस उन्हें छोटी रेखा भी कहकर भी बुलाते हैं , यही कारण है कि वो अपने नाम के पीछे रेखा लगाते हैं
