Bigg Boss 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनी Nia Sharma, रोहित शेट्टी ने किया नाम ऐलान

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 को अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिल गया है। यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) है जिनके नाम पर मोहर खुद रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 18 के होस्ट रोहित शेट्टी ने लगाई है।

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन 18 के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाला है। इन दिनों शो का क्रेज लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करते हुए और कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। इस बीच शो के अंदर आने वाले सितारों को लेकर खूब सुर्खियां उड़ रही हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम रिविल कर दिया है।

Bigg Boss 18 First Confirm Contestant

कल खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले हुआ इस बीच गेस्ट के तौर पर निया शर्मा और भारती सिंह नजर आए। ऐसे में रोहित ने निया शर्मा (Nia Sharma) का खाना बनाने को लेकर टेस्ट लिया और यह बताया की वह बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस खुलासे से यह बात साबित हो गई है निया शर्मा ही शो की पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गई है। यह खुलासा सामने आते ही टीवी एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं और निया को शो में देखने के लिए काफी बेताब हैं।

End of Feed