Munawar Faruqui To Be Part Of Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' की शुरुआत जल्द ही कलर्स टीवी पर होने वाली है। खास बात तो यह है कि सलमान खान ने इसका प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया है, जिसे लेकर लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट है। 'बिग बॉस 18' से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, जिसमें उर्फी जावेद से लेकर कनिका मान (Kanika Maan) और धीरज धूपर तक शामिल हैं। फैंस भी चाहते हैं कि इस बार का सीजन लाजवाब हो। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एक बार फिर से मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी कदम रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में उधम मचाने के लिए तैयार है ये यू-ट्यूबर! एल्विश यादव से है खास कनेक्शन
बता दें कि सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) इस बार पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर की थीम पर आधारित होगा, जिसका कनेक्शन पिछले कंटेस्टेंट्स से भी हो सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी 'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगे। लेकिन इस बार वह कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि गैंग/टीम लीडर बनकर शो में कदम रखेंगे। हालांकि इस बात की आधिकारित तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है। वहीं 'बिग बॉस 18' को लेकर अभी तक मुनव्वर फारूकी ने भी कोई कमेंट नहीं किया है।
इस सप्ताह रिलीज होगा 'बिग बॉस 18' का टीजर
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर बताया जा रहा है कि इसका पहला टीजर इसी वीकेंड पर रिलीज हो सकता है। इस टीजर में सलमान खान 'बिग बॉस 18' की थीम बताते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो शो अक्टूबर के मध्य में शुरू हो सकता है। बता दें कि 'बिग बॉस 18' को अभी तक कई लोग ठुकरा भी चुके हैं, जिसमें सुरभि ज्योति और अनिरुद्ध आचार्य शामिल हैं।
