Bigg Boss 18: ईशा को बचाने के लिए मेकर्स ने चढ़ाई श्रुतिका अर्जुन की बलि, एविक्शन पर फूटा लोगों का गुस्सा

Bigg Boss 18 Makers Trolls Badly For Shrutika Arjun Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन की खबर आ रही है। श्रुतिका अर्जुन का पत्ता कटने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी है, साथ ही वे मेकर्स को भी आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 18 Makers Trolls Badly For Shrutika Arjun Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है, वहीं कंटेस्टेंट्स भी अपनी पुरजोर कोशिश लगाने से पीछे बिल्कुल नहीं हट रहे हैं। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से पहले ही श्रुतिका अर्जुन का पत्ता कट गया। वह रजत दलाल और चाहत पांडे के साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं। लेकिन पब्लिक वोटिंग के आधार पर श्रुतिका अर्जुन को सबसे कम वोट हासिल हुए, जिससे उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। दर्शकों ने श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के एविक्शन को लेकर मेकर्स पर नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने ये तक लिखा कि ईशा सिंह को बचाने के लिए मेकर्स ने ऐसा किया है।

End of Feed