Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर की गद्दी हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। अब घर में कंटेस्टेंट के बीच रिश्ते बदल रहे है और वाइल्ड कार्ड एंट्री की वजह से मुकाबला भी बढ़ गया है। घर में यामिनी मल्होत्रा, एडीन रोज और अदिति मिस्ट्री की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। ऐसे में शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें करणवीर मेहरा रजत दलाल को धमकी दे रहे हैं। सिर्फ यही नहीं घर में टाइम गॉड बनने के लिए पाँच दावेदारों के बीच तू तू-मैं मैं होती है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का प्रोमो जो हाल ही में रिलीज गया है जिसमें करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) रजत दलाल से जेल जाने की बात करते हैं। ऐसे में करणवीर मेहरा रजत को धमकी देते हुए कहते हैं कि जो मेरी मां है वो दिल्ली में राजनैतिक रूप से काफी एक्टिव हैं। दिल्ली पुलिस को ट्रेनिंग दे रही हैं की लड़कियों से कैसे बात की जाए। मैं बता रहा हूं की मेरा भी बैकग्राउन्ड कैसा है। ऐसे में यह सुन रजत दलाल (Rajat Dalal) कहते हैं कि कोई अगर मुझे छेड़ेगा तो मैं चुप नहीं रहूँगा चाहे दो केस फालतू लग जाएं।
प्रोमो में आगे देखने को मिला कि टाइम गॉड बनने के लिए अविनाश मिश्र, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और तेजिंदर बग्गा के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में विवियन करण को रिश्तों से भागने वाला आदमी बताया देते हैं। बस फिर यही सुन करण गुस्सा हो जाते हैं और ईशा संग बहस करने लगते हैं। क्यूंकी करण का जवाब दर्शकों को सच नहीं लगा इसलिए उन्हे इस रेस से बाहर कर दिया गया।
