Bigg Boss 18: मुसीबत में करण का सहारा बने सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर की डायरी से लेकर मौत तक पर किए खुलासे

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Remembers Sushant Singh Rajput: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में पत्रकार सौरभ द्विवेदी संग बातचीत के दौरान करण वीर मेहरा ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। एक्टर ने बताया कि सुशांत के पास एक डायरी थी, जिसमें उन्होंने कुछ डायरेक्टर्स के नाम लिखे थे।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Remembers Sushant Singh Rajput: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए मेकर्स लगातार पैंतरे अपना रहे हैं। चाहे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स हों या फिर स्पेशल गेस्ट, हर बार मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' की टीआरपी के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने की कोशिश की। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन पत्रकार सौरभ द्विवेदी की एंट्री हुई, जिन्होंने करण वीर मेहरा से जमकर सवाल-जवाब किये। गेम से इतर सौरभ द्विवेदी ने करण वीर मेहरा से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी पूछा। वहीं करण वीर मेहरा ने भी अपने दोस्त को याद कर काफी कुछ बताया। करण वीर मेहरा का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुसीबत में उनकी बहुत मदद की है। करण वीर मेहरा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बात की।

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

End of Feed