Karan Veer Mehra-Avinash Mishra Reunion: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा था। शो का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया था जो लगातार खबरों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं करण वीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बन हुए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो देखने को मिली जिसे देख आँखें फटी की फटी रह गई। बिग बॉस 18 के दो बड़े दुशमों का मिलन हुआ जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। ये और कोई नहीं बल्कि करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा है।
सलमान खान का विवादों से भरा शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की दुश्मनी को कोई कैसे भुला सकता है। दोनों ने एक दूजे को शो में नीचा दिखाने से कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पूरा घर इन दोनों कंटेस्टेंट की वजह से बंट गया है। लोगों को ऐसा लगता था कि शो खत्म होने के बाद करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एक दूजे की शक्कल तक नहीं देखेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें करण और अविनाश मिश्रा एक दूजे को गले लगा रहे हैं।
दरअसल करण वीर मेहरा फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे जहां अविनाश मिश्रा भी मौजूद थे। अविनाश को देख दौड़े-दौड़े करण वीर उनके पास पहुंचे और गले लगाया। दोनों ने कई मिनटों तक एक दूजे को गले लगाया और हाल चाल पहुंचा। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर भी करण वीर मेहरा ने अविनाश संग तस्वीर पोस्ट की। दोनों दुश्मन कंटेस्टेंट का ये रीयूनियन देख सभी काफी खुश हैं।
