Edin Rose Post For Late Father: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एडिन रोज इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया जिसके चलते उनपर मानों दुखों का पहाड़ स गिर गया है। इस खबर से एडिन के फैंस काफी दुखी और उनके पिता के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एडिन रोज ने अपने पिता को विदाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। सिर्फ इतना ही नहीं एडिन ने अपने और पिता संग कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम एडिन रोज (Edin Rose) ने अपने और पिता की बचपन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कि जो इस बात का सबूत है कि एक्ट्रेस कितने दुख में है। बचपन से ही एडिन के पिता ने उन्हे काफी सपोर्ट किया और अपनी पलकों पर बिठाए रखा था। तस्वीरों को कैप्शन देते एडिन ने लिखा कि "जिस दिन आपने मुझे पहली बार गोद में लिया था, उस दिन से लेकर उस दिन तक जब मैंने आखिरी बार आपका हाथ पकड़ा था, मैं आपसे प्यार करती हूँ, दादा, आराम से रहिए।" एडिन रोज के इस पोस्ट को देख फैंस काफी इमोशनल हुए और एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की शक्ति दी।
एडिन रोज के इस पोर्ट पर विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने अभी शोक व्यक्त किया। एडिन के प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो एक्ट्रेस अपने बोल्ड किरदारों को लेकर काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कि हॉटनेस से भरी हुई वीडियो और तस्वीरें आग की तरह वायरल होती हैं। सोशल मीडिया पर एडिन की काफी अच्छी खासी फैन फालोइंग है। शो बिग बॉस 18 में वो वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थी।
