Big-Boss Season 18: बिग बॉस सीजन-18 में हर रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इन ट्विस्ट से न सिर्फ कंटेस्टेंट से लेकर दर्शक सब हैरान गए है। कल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जब एक टास्क के दौरान विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट होना पड़ा। हैरानी की बात ये है कि उनका नॉमिनेशंस उनके खास दोस्त ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की वजह से हुआ है। ये नॉमिनेशन बिग बॉस सीजन 7 की कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के लिए भी शॉकिंग रहा है और इसे लेकर एक्ट्रेस ने एक्स (X) पर अपनी राय भी साझा की है।
काम्या ने ईशा-अविनाश की दोस्ती पर उठाया सवाल
बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रही काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh) और विवियन (Vivian Dsena) के बीच की दोस्ती पर तंज कसा है। काम्या ने एक्स (X) पर लिखा कि "तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, क्या गम है जिसे छुपा रहे हो... एक दोस्त नॉमिनेट करता है और दूसरा सुनिश्चित करता है कि आप नॉमिनेट रहें...!!!"
काम्या ने अपने पोस्ट में कहीं भी अविनाश और ईशा का नाम नहीं लिया है, बस अंत में विवियन डीसेना के नाम के हैशटैग का इस्तेमाल किया है। हालांकि उनकी इस बात को समझना जरा भी मुश्किल नहीं है कि उनका इशारा किस और था क्योंकि उनका ये पोस्ट विवियन डिसेना के नॉमिनेट होने के एकदम बाद आया था।
अविनाश और करणवीर को लेकर भी किया ट्वीट
वहीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने अविनाश मिश्रा ( Avinash Mishra) और करणवीर मेहरा (Karanvir Mehra) को लेकर भी एक ट्वीट किया है। काम्या ने ट्वीट में लिखा, "ये जो हृदय परिवर्तन हुआ है अविनाश मिश्रा का करणवीर मेहरा की ओर इसकी वजह क्या है जो भी है जैसा कि मैंने पहले भी कहा था अविनाश जब अपने लिए और सोलो खेलेगा स्टैंड आउट होगा.."।
बतातें चलें, काम्या पंजाबी बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा रह चुकीं है। वो आज तक बिग बॉस के कई सीजन अपनी नजर बनाए रखती हैं। काम्या अपनी बेबाक अंदाज से मेकर्स और कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाने से पीछे नहीं हटती हैं
