BB 18 First Promo out: बिग बॉस में होगा टाइम का तांडव, कंटेस्टेंट का भविष्य बताने आ रहे हैं Salman Khan

Bigg Boss 18 first Promo out: सलमान खान के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 का प्रोमो सामने आ गया है। कल देर रात मेकर्स ने कलर्स टीवी के सोशल मीडिया पेज पर शो का नया प्रोमो सलमान खान की आवाज में शेयर किया है। भाईजान का कम्बैक देख फ़ैस बहुत खुश हो गए हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

Bigg Boss 18 first Promo out: सलमान खान और कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसके हर नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अभी कुछ महीने पहले बॉग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ था, उसके बाद से ही दर्शक बिग बॉस 18 का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। आए दिन शो में भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आते रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही थी सलमान खान बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। लेकिन इन सभी दावों को मिट्टी में मिलाते हुए भाईजान (Salman Khan) ने वापसी कर ली है। जी हाँ! कलर्स टीवी ने बिग बसों 18 का नया प्रोमो साझा कर दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 first Promo out

विवादित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वासपी करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। कल देर रात कलर्स टीवी पर मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी किया है। इसमें कोई शक नहीं की बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का नया सीजन एंटेरटेन्मेंट के फूल डोज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि "आँख वाला लोगो शेयर किया गया है जिसके बैकग्राउन्ड में सलमान खान (Salman Khan) बोल रहे हैं कि "बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, अब होगा टाइम का तांडव।" इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है "होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में नया ट्विस्ट।"

End of Feed