टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में हिस्सा लेने जा रही हैं TV की ये हॉट हसीना, अपने दमख़म से घर में लगाएंगी आग

Nia Sharma in Bigg Boss 18: सलमान खान और कलर्स टीवी का शो अनुपमा जल्द ही टेलिकास्ट होने वाला है। ऐसे में आए दिन कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि निया शर्मा को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Nia Sharma in Bigg Boss 18

Nia Sharma in Bigg Boss 18: सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर से यह शो जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट हो सकता है। ऐसे में आए दिन शो में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 में "एक हजारों में मेरी बहना है" से फेमस हुई अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) हिस्सा लेनी वाली हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

खबर सामने आ रही है कि टीवी अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। और खबर इंडिया टूडै की एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक अभिनेत्री के लिए हामी भी भर दी है और वह घर के अंदर बंद होने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। साथ ही उनकी टीम बीच एक्ट्रेस को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि निया शर्मा ने इससे पहले भी रियलिटी शो में काम किया है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा लिया था, जहां वह फाइनलिस्ट भी बनी थीं। 2022 में निया शर्मा ने डांस रियलिटी सही झलक दिखलाजा 10 में भी हिस्सा लिया था। अभी हाल ही में अभिनेत्री को लाफ्टर शेफ और सुहागन चुड़ैल में देखा गया था।

निया शर्मा के अलावा जिन कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आ रहे हैं उनमें करण पटेल, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहिम, दलजीत कौर, अभिषेक मल्हान, मिस्टर फैसू, दीपिका आर्य, डॉली चायवाला, मैक्सटर्न, ठगेश, स्त्री 2 अभिनेता सुनील कुमार, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी और सिवेट तोमर शामिल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article