Bigg Boss 18: रजत को कठघरे में खड़ा कर फराह खान ने दी निकालने की धमकी, बिजली गिरते ही घरवालों ने छोड़ा साथ

Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Rajat Dalal Wars Him For Eviction: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में एक साथ कई धमाके होने वाले हैं। इस सप्ताह वीकेंड का वार पर फराह खान आएंगी, जो एक साथ कई लोगों की क्लास लेने वाली हैं। फराह खान रजत दलाल को एविक्शन की धमकी भी देंगी।

Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Rajat Dalal Wars Him For Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के "बिग बॉस 18' में बीते दिन खूब ड्रामा हुआ। अविनाश मिश्रा और रजत दलाल (Rajat Dalal) ने दिग्विजय सिंह राठी पर हाथ उठा लिया, जिसे लेकर लोग अब उन्हें घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार पर सबका हिसाब होने वाला है। दरअसल, इस बार 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फराह खान वीकेंड का वार होस्ट करने आएंगी। खास बात तो यह है कि वह एक-एक करके सबको आड़े हाथ लेती हैं और क्लास लगाती हैं।

'बिग बॉस 18' ने फराह खान ने रजत दलाल को दी चेतावनी

End of Feed