Avinash Mishra-Eisha Singh को कशिश कपूर ने दिया करारा जवाब, आड़े हाथों लेकर बोलीं- कुछ लोग बहुत उछल रहे हैं...

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Takes A Dig On Avinash Mishra And Eisha Singh: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने कुछ दिनों पहले पॉडकास्ट को लेकर कशिश कपूर और रजत दलाल पर तंज कसा था। इस बात के लिए अब कशिश कपूर ने दोनों को आड़े हाथों लिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Takes A Dig On Avinash Mishra And Eisha Singh: टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों खूब साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनका म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री तारीफ के लायक रही। लेकिन इन सबसे इतर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने चंद दिनों पहले एक पॉडकास्ट के लिए कशिश कपूर और रजत दलाल पर तंज कसा था। उन्होंने नाम लिये बगैर ही पोस्ट में कहा था कि कुछ लोगों का काम हमारे नाम का इस्तेमाल किये बिना चलता ही नहीं है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह की इस पोस्ट पर अब कशिश कपूर (Kashish Kapoor) रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर अविनाश और ईशा को आड़े हाथों लिया है।

कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर कसा तंज

End of Feed