Bigg Boss 18 फेम कशिश कपूर के घर हुई चोरी, हाउस हेल्प ने डाला घर की अलमारी में डाका

Kashish Kapoor House Robbed: बिग बॉस 18 और सोशल मीडिया फेम कशिश कपूर के घर पर चोरी हो गई। उनके नौकर ने घर की अलमारी से कैश गायब कर दिया। पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है। आइए बताते हैं कशिश ने अपनी रिपोर्ट में क्या बताया

Kashish Kapoor House Robbed: बिग बॉस 18( Bigg Boss 18) फेम कशिश कपूर( Kashish Kapoor ) के घर पर चोरी हो गई। हाल ही में खबर सामने आई है कि उनके घर से पैसे गायब हो गए। कशिश कपूर को जैसे ही पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कशिश ने अपनी एफआईआर में हाउस हेल्प पर इल्जाम लगाया है। यह हाउस हेल्प कुछ ही महीनों पहले काम पर आया था। जिसने एक्ट्रेस के घर से पैसे निकाल लिए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Kashish Kapoor House Robbed

Image Source: kashish kapoor instagram

अतुल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार ये चोरी उनके हाउस हेल्पर ने की है, उसने घर से 4 लाख नकद चुराए हैं। एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक अंधेरी में रहने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस कशिश कपूर( Kashish Kapoor) के घर पर काम करने वाले हाउस हेल्पर सचिन कुमार ने घर से 4 लाख रुपये चुरा लिए और फरार हो गया। अंबोली पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है और क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम भी उसकी तलाश में जुट गई है। सचिन कुमार पिछले पांच महीनों से एक्ट्रेस के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था।

End of Feed