Bigg Boss 18 Exclusive: सलमान खान की वजह से Muskan Bamne ने रखा शो में पैर? कहा 'इसे बड़ी वजह क्या'...

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Exclusive: टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने ने बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट बने एंट्री मारी है। ऐसे में टाइम्स नाउ संग एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्टर्स ने बताया आखिर उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स को करने के लिए किस वजह से हाँ की।

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Exclusive: कंट्रोवर्सिअल रियलित शो बिग बॉस सीजन 18 का इंतजार अब खत्म हो गया है। कल रात शो का आगाज करते हुए सलमान खान दर्शकों की स्क्रीन पर वापिस लौट आएं हैं, जिसे देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हर बार की तरह इस बार शो में 16 सितारों ने कंटेस्टेंट बन घर में पैर रखा है। टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है जो स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आ चुकी हैं। घर में अंदर जाने से पहले मुस्कान ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया की उन्होंने किस वजह से यह शो करने की हामी भरी।

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Exclusive Interview

टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान मुस्कान बामने (Muskan Bamne) से पूछा गया कि आपने बिग बॉस 18 को हामी भरने के लिए कितना समय लगाया था। जिसपर एक्ट्रेस कहती है कि मैं कभी भी तुरंत निर्णय नहीं लेती हूं। मैं और मेरे परिवार वालों ने इस ऑफर के लिए शांति से सोच लेकिन आखिरकार, मैंने शो में जाने का फैसला किया। मुझे लगा कि यह एक दिलचस्प अनुभव होगा। क्या आप कीसी कंट्रोवर्सी में शामिल हुईं थी? मुस्कान जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं किसी विवाद में नहीं पड़ती हूं। मैंने जीवन में कभी कोई कंट्रोवर्सिअल वाले काम नहीं किए हैं और बहुत ही सिंपल और शांतिपूर्ण जीवन जीती हूं।

End of Feed