Bigg Boss 18: पोल खुलने के बावजूद ईशा सिंह ने करण के खिलाफ उगला जहर, अब 'अनुपमा' एक्टर ने लगाई फटकार

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Anupamaa Actor Ashish Mehrotra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार घमासान देखने को मिल रहा है। लेकिन शो में ईशा सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। यहां तक कि अब आशीष मेहरोत्रा ने ईशा सिंह को फटकार लगाई है।

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Anupamaa Actor Ashish Mehrotra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स लगातार एक-दूजे पर उंगलियां उठा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा के खिलाफ अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के सामने झूठ कहा था। ईशा ने अविनाश मिश्रा और रजत दलाल से कहा था कि करण वीर मेहरा कह रहे हैं कि मैं तुम्हारे पास आ जाऊंगा और चीप हो जाऊंगा। लेकिन पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने इंटरव्यू में ईशा सिंह (Eisha Singh) से इस बात पर सवाल किया। लेकिन उनके सामने भी ईशा सिंह ने बात पलटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंटरव्यू के बाद ईशा सिंह ने अपनी बातें विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के सामने रखने की कोशिश की। लेकिन वहां भी एक्ट्रेस ने बात घुमा दी। इस मामले पर अब 'अनुपमा' एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने उन्हें फटकार लगाई है।

End of Feed