Bigg Boss 18 Wild Card Entry: भारत की जनता का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 18 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ। इस बार मेकर्स ने घर में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट की एंट्री कराई है। शो का आगाज हुए 4 हफ्ते बीत गए हैं और घरवालों के बीच मुकाबला और बढ़ गया है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। जल्द ही सलमान खान के शो में एक नहीं बल्कि दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आने वाले हैं। आखिर ये दो स्टार्स कौन हैं जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने दिवाली बैश का प्रोमो शेयर किया है जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लोगों से परिचय कराया है। हालांकि वाइल्ड कार्ड का चेहरा छुपाय हुआ था लेकिन नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। सप्लीटसविला 15 में धमाल मचा चुके दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) शो में वाइल्ड कार्ड बन एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस के एक फैन पेज ने भी दोनों के नाम पर पुष्टि की मोहर लगा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा जब यह दो नए कंटेस्टेंट घरवालों की नाक में कैसे दम करेंगे।
पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस समय वह सप्लीटसविला फेम उन्नति को डेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कशिश तब सुर्खियों छाईं जब वह सप्लीटसविला के फिनाले में हिस्सा लेने के बजाय 10 लाख रुपये लेकर जाने का फैसला करती हैं। बात दें बिग बॉस 18 से हाल ही में शहजादा धामी घर से बेघर हो गए हैं।
