Ankita Lokhande and Vicky Jain diwali: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इंडट्री के खूबसूरत जोड़े में से एक हैं। अक्सर इन कपल की तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफ़ी प्रभावित करती रहती हैं। अब कल बीते दिन दिवाली के भव्य उत्सव के दौरान अंकिता ओखंडे ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया। एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ खूबसूरत तवसीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने पापा को भी याद किया और उनके लिए भावुक नोट भी लिखा। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार के प्रति आभार और प्यार व्यक्त किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक श्रृंखला भी साझा की और उसे कैप्शन दिया "हैप्पी दिवाली! जैसा कि हम आपके साथ शादी के बाद अपनी तीसरी दिवाली मना रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे हम एक-दूसरे को हमेशा से जानते हैं। मैं प्यार, हँसी और उस जीवन के लिए आभारी हूँ जो हम एक साथ साझा कर रहे हैं। मुझे प्यार करने वाला परिवार देने के लिए धन्यवाद, मैं माँ पापा, भैया भाभी जीजू और वर्षा दी और निश्चित रूप से आप बेबी को पाकर बहुत खुश हूँ। रोशनी का यह त्योहार मुझे उस खुशी की याद दिलाता है जो आप मेरे जीवन में लाते हैं।"
अंकिता लोखंडे इस दिवाली अपने पापा को मिस करते हुए भी भावुक नोट लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा "मुझे आपकी याद आती है, पापा, और काश आप हमारे साथ दीये जलाने के लिए यहाँ होते। आपकी अनुपस्थिति गहराई से महसूस होती है, लेकिन मुझे पता है कि आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। मैं इन पारिवारिक तस्वीरों को संजो कर रखती हूँ, लेकिन आखिरी 2 तस्वीरों में.. काश मेरे पापा इसे पूरा करने के लिए यहाँ होते। परिवार ही सब कुछ है!!!!! प्यार और आभार, हमेशा।"
