Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट ने लिया एक दूजे से बदला, विवियन डिसेना के हाथ लगी पॉवर

Bigg Boss 18 Nomination Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा गया कि कंटेस्टेंट एक दूजे पर भड़ास निकाल रहे हैं लेकिन इस पूरे प्रक्रिया की पावर विवियन डिसेना के हाथों में, इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 18 Nomination Promo: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। घर में कंटेस्टेंट ने एक दूजे को निशाना बनाकर हदें पार कर दी है। इन दिनों शो से होस्ट के तौर पर नजर आ रहे सलमान खान भी गायब नजर आ रहे हैं, क्यूंकी उन्हे लगातार धमकियां मिल रही है। इस बीच शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है जिसमें कंटेस्टेंट एक दूजे को निशाना बनाते हुए नॉमिनेट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए ये मजेदार प्रोमो।

Bigg Boss 18 Nomination Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि डाकिया के रूप में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) नजर आ रहे हैं। ऐसे में घरवाले जिस सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते हैं वो विवियन को नाम बताएंगे। टास्क पूरा होने के बाद विवियन ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे। प्रोमो में देखा गया कि कशिश और शिल्पा शिरडोकर श्रुतिका अर्जुन को निशाना बनाते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल विवियन से ही भिड़ने लगे। प्रोमो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवियन नॉमिनेशन में मिली इस पावर का पूरा फायदा उठाएंगे।

End of Feed