Rupali Ganguly के कारण अनुपमा छोड़ कर जा रहे दूसरे स्टार्स? Muskan Bamne ने किया बड़ा खुलासा

Muskan Bamne Relationship with Rupali Ganguly: रिपोर्ट के मुताबिक राज्य शाही का शो अनुपमा में जल्द ही 15 साल ल लीप आने वाला है। जिसके बाद सो में नए किरदारों की एंट्री देखी जाएगी। इस बीच बिग बॉस 18 स्टार मुस्कान बामने ने एक्स को-स्टार रूपाली गांगुली को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

Muskan Bamne Relationship with Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा इस दोनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक शो में 15 साल का लीप आने वाला है जिसके बाद कहानी पूरे तरीके से बदल जाएगी। साथ ही पुराने किरदारों को हटकर मेकर्स नई एंट्री कराने वाले हैं। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा शो को लेकर बहूत उत्साहित हो गए है। इस बीच बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में धमाकेदार एंट्री मारने वाली मुस्कान बामने ने एक मीडिया पोर्टल से स्पेशल बातचीत की और रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया की क्यों अनुपमा छोड़ कर जाने वाले स्टार्स के लिए रूपाली गांगुली को दोषी टहराया जाता है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Muskan Bamne Relationship with Rupali Ganguly

बता दें की अनुपमा स्टार मुस्कान बामने (Muskan Bamne ) ने हाल ही में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री मारी है। अब मीडिया पोर्टल इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान मुस्कान बामने ने रिएलिटी शो करने के बारे में बताया है। मुस्कान बामने ने कहा "रिएलिटी शो कुछ ऐसा है जहां लोग आपके असली स्वभाव को जानते हैं। मैंने टीवी शो किए हैं जहां मुझे लोग उस कैरेक्टर के हिसाब से जज करते हैं। अनुपमा शो में पाखी के किरदार में मैं बहुत झगड़ालू और बदतमीज थी, लेकिन असल में मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है।

End of Feed