Bigg Boss 18 Aly Goni support Vivian Dsena: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है ये और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में कैद कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने के लिए सारी हदें पार करने में लगे हैं। इन दिनों बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की दोस्ती में आई दरार घर का हॉट टॉपिक बनी हुई है। बीते दिन भी ईशा-अविनाश के चलते एक टास्क के दौरान विवियन आउट हो जाते हैं। ऐसे में सभी विवियन डीसेना को सपोर्ट करने में लगे हुए हैं। बिग बॉस 14 के स्टार रह चुके अली गोनी (Aly Goni) ने भी विवियन (Vivian Dsena) को सपोर्ट करते हुए उन्हें विजेता बताया है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Aly Goni support Vivian Dsena
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके अली गोनी ने आज इंस्टाग्राम पर ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके इरादों का पर्दाफाश किया है। अली ने अपनी स्टोरी पर लिखा "ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि ये शो बाहर वालों के लिए है और जनता सबक देख रही है। इतना ही अली ए यह भी कहा कि 'विवियन डीसेना भाई आप ही विनर हैं।'
बताते चलें कि अली गोनी के शेयर किए गए वीडियो ईशा और अविनाश की चालाकी साफ नजर आ रही है। वीडियो में एक टास्क के दौरान अविनाश-ईशा से कहते हैं, "तुम जानती हो किसको बचाना है, मैं जानता हूं किसको बचाना है। अब जिसको नहीं बचाना चाहते हो और जानते हो वो बंदा लेकर भाग सकते हैं, उसको रोको।" इसके बाद वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ईशा कितनी फुर्ती से विवियन की फोटो उठाती हैं और जब वो अविनाश के पास पहुंचती हैं तो दोनों इशारे करते हैं और ईशा, विवियन की तस्वीर जानकर देर से देती है ताकि विवियन आउट हो जाएं।
