Bigg Boss 18 में खत्म हुआ Alice Kaushik का खेल, सलमान खान ने थमाया बाहर का टिकेट

Bigg Boss 18 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार कौन सा घरवाला एलिमिनेट हुआ है उसका नाम इंटरनेट पर लीक हो गया है। यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक हैं। यह नाम सुन सभी घरवाले और फैंस शॉक में पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 Eviction: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों घमासान युद्ध कंटेस्टेंट के बीच छिड़ा हुआ है। घर में अब मुकाबले का लेवल काफी बढ़ गया है। इस समय घर में टाइम गॉड दिग्विजय राठी हैं जिससे कई कंटेस्टेंट खुश नहीं है। विवियन और अविनाश मिश्रा ने नाराजगी के कारण घर का काम करना बंद कर दिया है। साथ ही इस हफ्ते एक नहीं बल्कि सात कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस हफ्ते हुए एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम लीक हो गया और यह और कोई नहीं बल्कि एलिस कौशिक है।

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Evicted

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से इस बार घर बेघर होने के लिए एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और विवियन डिसेना का नाम लिस्ट में शामिल था। aब बिग बॉस 18 के कई फैन पेज ने दावा किया है की इस हफ्ते घर से एलिस कौशिक (Alice Kaushik) एलिमिनेट हुई हैं। बस फिर यही सुन अब फैंस के साथ-साथ घरवाले भी काफी शॉक में हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है की एलिस पर किस वजह से एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी।

End of Feed