Bigg Boss 17 Winner Performance : बिग बॉस 17 के फिनाले को महज कुछ घंटों का समय बचा हुआ है। टॉप 5 कंटेस्टेंट फिनाले से पहले अपनी परफॉरमेंस की तैयारी कर रहे हैं। वहीं एक-एक कर सभी बिग बॉस 17 स्टार्स की परफॉर्मेंस वीडियो सामने आई है। जिसमें स्टार्स अपनी जोड़ी के साथ स्टेज पर आग लगा रहे हैं। अंकिता-विक्की के डांस के बाद अब अरुण( Arun Mashetty) और सनी( Sunny Arya) के डांस वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों भाई एक दूसरे के साथ जमकर थिरक रहे हैं।
बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले से पहले स्टार्स का डांस वीडियो सामने आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में तहलका भाई और अरुण माशेट्टी मिलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर दोनों भाइयों की जोड़ी सलमान खान( Salman Khan) के गाने "जुम्मे की रात " पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। दोनों अपने फेमस डायलॉग को बोल रहे हैं और उनके साथ पब्लिक भी झूम रही है। उनका ये डांस वीडियो आते ही छा गया। बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में तहलका भाई ( सनी आर्या) और अरुण माशेट्टी की जोड़ी खूब फेमस हुई। दोनों एक दूसरे के साथ घर में खूब मस्ती मजाक किए।
बिग बॉस 17 की ट्रॉफी ले जाएगा अरुण !
बिग बॉस 17 के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद अरुण के फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि अरुण शो का सबसे ईमानदार कंटेस्टेंट है वह ट्रॉफी का दमदार दावेदार है। ट्विटर पर भी अरुण के फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं।
